![राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार, अब करणपुर में भी खिलेगा कमल-जोशी](https://seema-sandesh.com/wp-content/uploads/2023/12/download-23.jpg)
राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार, अब करणपुर में भी खिलेगा कमल-जोशी
श्रीगंगानगर (वार्ता). राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने दावा करते हुए कहा है कि राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है और अब करणपुर विधानसभा चुनाव में भी कमल खिलेगा।श्री जोशी आज श्रीगंगानगर जिले के करणपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी दौरा कर भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने बूथ सम्मेलन और किसान संवाद कार्यक्रम को भी सम्बोधित किया और भाजपा जिला कार्यालय श्रीगंगानगर में पत्रकार से भी संवाद किया। उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।श्री जोशी ने अपने चुनावी दौरे के दौरान कहा कि चुनाव संकल्प पत्र के माध्यम से भाजपा ने राजस्थान की जनता से जो वादे किए थे उन्हे पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है और सुशासन, प्रगतिशील, सशक्त, विकसित, सुदृढ़...