Monday, April 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

CBSE 12वीं असेसमेंट स्कीम:बोर्ड के तय फॉर्मूले के आधार पर स्टूडेंट्स खुद पता कर सकते हैं रिजल्ट, 30:30:40 के आधार पर ऐसे जानें अपने नंबर

नई दिल्ली

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने गुरुवार को 12वीं का रिजल्ट तैयार करने के लिए तय किए फॉर्मूले पर सुप्रीम कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। बोर्ड के तय दिए गए क्राइटेरिया के मुताबिक इस साल 12वीं का रिजल्ट 30:30:40 के फॉर्मूले पर तय किया जाएगा।

ऐसे तैयार होगा रिजल्ट
मार्किंग स्कीम की डिटेल देते हुए CBSE ने बताया कि 10वीं और 11वीं के 5 में से जिन 3 सब्जेक्ट में स्टूडेंट्स ने सबसे ज्यादा स्कोर किया होगा, उन्हीं को रिजल्ट तैयार करने के लिए चुना जाएगा। वहीं, 12वीं के यूनिट, टर्म और प्रैक्टिकल एग्जाम में मिले अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा।

क्या है 30:30:40 फॉर्मूला?
CBSE के बनाए पैनल ने 12वीं के छात्रों के मूल्यांकन के लिए 30:30:40 का फॉर्मूला तय किया है। इसके तहत 10वीं- 11वीं के फाइनल रिजल्ट को 30 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा और 12वीं के प्री- बोर्ड एग्जाम को 40% वेटेज दिया जाएगा। CBSE ने 4 जून को 12वीं के स्टूडेंट्स की मार्किंग स्कीम तय करने के लिए एक 13 सदस्यीय कमेटी गठन किया था। इस समिति को 10 दिनों में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए थे।

ऐसे पता करें अपना रिजल्ट
बोर्ड की तरफ से असेसमेंट क्राइटेरिया तय होने के बाद से ही स्टूडेंट्स इसे लेकर असमंजस में पड़ गए हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स बोर्ड के तय फॉर्मूले के आधार पर खुद ही अपने नंबर का अनुमान लगा सकते हैं-

उदाहरण के लिए-

क्लासनंबर (500 में से)
10वीं285 (तीन सब्जेक्ट के 95-95)
11वीं470 (फाइनल एग्जाम)
12वीं450 (प्री-बोर्ड)

अब 285 नंबर का 30%, 470 नंबर का 30% और 450 नंबर का 40% निकालकर अपना रिजल्ट खुद पता लगा सकते हैं। ऊपर लिखे अनुमानित अंकों के आधार पर, 10वीं के 85.5, 11वीं के 141 और 12वीं प्री-बोर्ड के 180 नंबर जोड़ जाएंगे। इस तरह स्टूडेंट को 500 में कुल 406.5 नंबर मिलेंगे।

इसके मुताबिक उसके 12वीं में 81% नंबर आ सकते हैं। स्टूडेंट्स ध्यान दें कि यह सिर्फ अनुमान है, यह जरूरी नहीं कि नतीजे भी यही हों।

31 जुलाई तक जारी हो सकता है रिजल्ट
मामले में सुनवाई के दौरान बोर्ड ने यह भी बताया कि तय किए गए क्राइटेरिया के आधार पर जारी रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट्स अगर परीक्षा देना चाहते हैं, तो उनके लिए बाद में अलग से व्यवस्था की जाएगी। बोर्ड ने यह भी कहा कि अगर सब कुछ सही रहा, तो 31 जुलाई तक रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *