Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

CHA के पैदल मार्च से अजमेर रोड जाम, BJP सांसद किरोड़ी लाल को पुलिस ने रोका

जयपुर

राजस्थान में कोविड सहायकों के समर्थन में भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीना के नेतृत्व में पैदल मार्च में शामिल होने के मद्देनजर पुलिस ने भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीना को जयपुर में रोक दिया है। पुलिस ने कानून व्यवस्था की स्थिति का हवाला दिया है। दरअसल, आज कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने राजधानी जयपुर में पैदल मार्च का आह्वान किया है। जिससे भाजपा सांसद किरोड़लाल ने समर्थन दिया है। उल्लेखनी है कि 3 महीने पहले भी कोविड-19 सहायकों ने जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना और अनशन किया था। CHA कर्मियों का कहना है कि कोरोना के वक्त हमने हमारे परिवार की जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद की थी। लेकिन सरकार ने बेवजह हमें नौकरी से हटा दिया। जिसकी वजह से परिवार का पालन पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में सरकार को CHO और CHA की जल्द से जल्द प्रदेशभर में नियुक्ति करनी चाहिए।  हालांकि, राज्य सरकार उनकी मांग सिरे से खारिज कर चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीना का कहना है कि नियमों के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।