Monday, July 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

Chandrayaan-3: ISRO ने सुनाई एक और गुड न्यूज, चांद पर पहुंचते ही चलने लगा प्रज्ञान रोवर, आसानी से पूरी कर ली इतनी दूरी

नई दिल्ली. दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर पहुंचने के बाद चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान की गतिविधियां शुरू हो गई है। ISRO ने अपने लेटेस्ट अपडेट में बताया कि प्रज्ञान रोवर अब तक चांद पर आठ मीटर की दूरी पूरी कर चुका है। रोवर से जुड़ी सभी गतिविधियों को वेरिफाई किया जा चुका है। ISRO ने शुक्रवार शाम ट्वीट करके बताया, ”रोवर की सभी गतिविधियों का सत्यापन कर लिया गया है। रोवर ने लगभग 8 मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय कर ली है। रोवर के पेलोड LIBS और APXS चालू हैं।”