नई दिल्ली
आप स्पेशियलिटी केमिकल कंपनियों के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, इन कंपनियों के शेयरों में तेजी उछाल की संभावना है। घरेलू ब्रोकरेज कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का मानना है कि स्पेशियलिटी केमिकल कंपनियों के फंडामेंटल मजबूत हैं। इससे केमिकल स्टाॅक (chemical stocks) का परर्मेंस बेहतर होगा। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, ज्यादातर कंपनियों के लिए स्पेशियलिटी केमिकल कवरेज में ग्रोथ वॉल्यूम अधिक है।
इन शेयरों पर खेल सकते हैं दांव
इस लिस्ट में सबसे ऊपर आरती स्पेशियलिटी की कंपनी है, जिसके वॉल्यूम लीड ग्रोथ पर है और पूर्व-कोविड स्तर के करीब है। इसके अलावा ब्रोकरेज हाउस की पसंदीदा स्टॉक पिक में एसआरएफ लिमिटेड (SRF Limited) और विनती ऑर्गेनिक्स हैं।