Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

CM गहलोत आज सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात, गहलोत के अचानक दिल्ली दौरे से सियासी अटकलों का बाजार हुआ गर्म

जयपुर

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के दिल्ली दौरे के बाद सीएम गहलोत अशोक गहलोत आज 27 फरवरी को दिल्ली जाएंगे। सीएम रविवार सुबह 8 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 9 बजे दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। सीएम गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात। सीएग गहलोत के अचानक दिल्ली यात्रा का कारण स्थानीय कार्यक्रम बताया गया है। कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह भी नहीं बताया गया है कि सीएम वापस कब आएंगे। लेकिन माना जा रहा है कि सीएम आज शाम तक जयपुर लौट आएंगे।

पुरानी पेंशन बहाली को देशभर में भुनाना चाहती है कांग्रेस

माना जा रहा है कि गहलोत कैबिनेट फेरबदल-2 पर चर्चा हो सकती है।  एक चर्चा यह भी पुरानी पेंशन स्कीम को कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने पर मंथन हो सकता है। गुजरात चुनाव से पहले पार्टी पुरानी पेंशन स्कीम के मुद्दे को देशभर में भुनाना चाहती है। पुरानी पेंशन बहाली समेत तमाम बजट की घोषणाओं को लेकर बीते तीन दिन में  कर्मचारी, कारोबारी सहित तमाम वर्गों के हजारों लोग गहलोत से मिलकर आभार जता चुके हैं।