धौलपुर
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की धौलपुर जिले के एसपी के जरिए एक बुजुर्ग महिला को संदेश भेजने की पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है। दरअसल, कोतवाली थाना धौलपुर इलाके के खिड़की मोहल्ला पुराना शहर में एक बेसहारा महिला के घर में आग लग जाने से सब कुछ खाक हो गया था। इसकी जानकारी मिलते ही सीएम गहलोत ने जिला एसपी शिवराज मीणा को बुजुर्ग महिला के घर जाने के निर्देश दिए। एसपी ने महिला को शॉल उड़ाकर मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाने वाली राशि के बारे में जानकारी दी। साथ ही सीएम गहलोत के संदेश से अवगत कराया। सीएम का संदेश सुनकर सुनकर वृद्ध महिला भावुक हो गई। आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद सीएम गहलोत ने एसपी को मौके पर जाने के निर्देश दिए थे।