Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

CM गहलोत ने PM मोदी पर साधा निशाना, CM बोले- आखिर राजस्थान के साथ केन्द्र सरकार भेदभाव क्यों कर रही है?

जयपुर

ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) को लेकर आज राजस्थान कांग्रेस कमेटी की ओर से  13 जिलों में जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। ईआरसीपी पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बयान के बाद कांग्रेस ईस्टर्न कैनाल को नेशनल प्रोजेक्ट घोषित करने की मांग को लेकर कांग्रेस आज सड़कों पर उतरी है। सीएम गहलोत ने कहा कि ये प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वादाखिलाफी के विरोध में है। उन्होंने कहा कि आज PCC के आह्वान पर अजमेर, जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, अलवर, भरतपुर और धौलपुर में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। प्रधानमंत्री जी आपने 2018 में चुनाव से पूर्व कहा था कि ERCP से 13 जिलों में रहने वाली प्रदेश की 40% जनता को पीने का मीठा पानी और किसानों को सिंचाई जल मिल सकेगा परन्तु तीन साल बीत जाने के बावजूद केन्द्र सरकार ने ERCP को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं दिया।