Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

CM गहलोत बोले- थानों में FIR दर्ज हो रही है, इसलिए रेप के आंकड़े बढ़े, BJP के आरोपों पर पलटवार

जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुष्कर्म के मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सरकार ने केस दर्ज करना शुरू कर दिया है। इसलिए दुष्कर्म के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है। सीएम गहलोत ने महिला सुरक्षा सखी संवाद कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा दी जा रही है। हमारी सरकार बनने के साथ ही हमने प्रत्येक पीड़ित महिला की FIR दर्ज करने के निर्देश सभी थानों को दे दिए थे। जिसकी वजह से प्रदेश में महिला दुष्कर्म आंकड़े बढ़े हैं। वसुंधरा राज में थानों में एफआईआर ही दर्ज नहीं होती थी। सीएम ने कहा कि दुष्कर्म के मामलों को लेकर लगातार सियासी बयानबाजी होती रही है। गहलोत ने कहा कि विपक्ष का काम आलोचना करना ही नहीं। अच्छे काम की तारीफ करना भी होना चाहिए।