जयपुर
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार को बदनाम करने का एजेंड़ा दिल्ली से चलकर आया है। भाजपा नेताओं का एक मात्र एजेंड़ा सरकार को बदनाम करना है। भाजपा नेताओं ने बदनाम करने की मास्टरी हासिल कर रखी है। सोशल मीडिया में इनके लोग बैठे हैं। सीएम ने कहा कि इनके पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में डंके की चोट कहते हैं कि 70 साल में देश में कुछ नहीं हुआ। उसका अनुसरण राजस्थान के भाजपा नेता करते हैं। पीएम बोलते हैं 70 साल में देश में कुछ नहीं हुआ। इन्हें दिखाई नहीं देता कि 70 साल में क्या हुआ है। कुछ तो हुआ है। लोकतंत्र को बचाए रखा है। यही सबसे बड़ी उपलब्धि है। 75 साल तक लोकतंत्र जीवित रहा। इंदिरा गांधी ने खालिस्तान नहीं बनने दिया। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सरदार बेअंत सिंह शहीद हो गए। सीएम ने कहा कि गोड़से केलोकतंत्र में अनुयायी है। इन्हें लोकतंत्र में विश्वास नहीं है।