Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

FPO के बाद रामदेव की रुचि सोया ने पकड़ी रफ्तार, निवेशक हो रहे मालामाल

नई दिल्ली

योगगुरु बाबा रामदेव की कंपनी रुचि सोया के एफपीओ (फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफरिंग) की भारतीय शेयर बाजार में लिस्टिंग को एक माह होने वाले हैं। एफपीओ अलॉट होने के बाद से ही निवेशकों को तगड़ा रिटर्न मिल रहा है।

शुक्रवार के कारोबार में हाल: बीएसई में रुचि सोया का शेयर करीब 4 प्रतिशत उछलकर 1120 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच चुका है। मार्केट कैपिटल की बात करें तो 40,430 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

एफपीओ की डिटेल: बीते 24 मार्च को रुचि सोया लिमिटेड का 4,300 करोड़ रुपये का एफपीओ खुला था, वहीं 28 मार्च को बंद हुआ था। इसके लिए मूल्य दायरा 615 से 650 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। कंपनी के निदेशक मंडल ने निर्गम मूल्य 650 रुपये प्रति शेयर तय करने की मंजूरी दी थी।