Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

IAS Tina Dabi की बहन रिया डाबी सचिवालय में मुख्य सचिव ऊषा शर्मा से मिलीं

जयपुर

राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी रिया डाबी ने आज सचिवालय में मुख्य सचिव ऊषा शर्मा और कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव हेमंत गेरा से मुलाकात की। दरअसल, आज राजस्थान की मुख्य सचिव से मिलने के लिए  2021 बैच के आईएएस अधिकारी सचिवालय पहुंचे। इन अफसरों ने CS उषा शर्मा और DOP प्रमुख सचिव हेमंत गेरा से की मुलाकात की। इनकी 1 सितंबर से OTS में ट्रेनिंग चल रही है। इस अवसर पर उनके साथ एचसीएम रीपा डीजी सुधांश पंत, एडीजी टीकम चंद बोहरा सहित अन्य मौजूद रहे। आईएएस रिया डाबी, गौरव बुढ़ानिया, अवहद निरूति सोमनाथ, JP चंद्रशेखर, रवि कुमार और SG रविंद्र सचिवालय पहुंचे। 

रिया भी आईएएस बनना चाहती थीं

उल्लेखनीय है कि रिया डाबी 2021 बैच की राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी है। रिया डाबी ने काॅलेज के दिनों से ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्हें 15 वीं रैंक मिली थी। आईएएस टीना डाबी और आईएएस रिया डाबी सगी बहनें हैं।  आईएएस रिया डाबी ने स्कूल के दिनों में ही आईएएस बनने का सपना संजो लिया था। उनकी बड़ी बहन टीना डाबी यूपीएससी टॉपर थीं। रिया उन्हीं के जैसा बनना चाहती थीं। तैयारी शुरू करने के दौरान रिया को पता था कि वे यूपीएससी परीक्षा क्लियर कर लेंगी लेकिन टॉपर्स की लिस्ट में जगह बना लेंगी, इसका अंदाजा उन्हें खुद भी नहीं था।