हर साल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ICC सालाना पुरस्कारों के जरिए सम्मानित करता है। सोमवार को ICC ने 2021 के बेस्ट खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया है। इस अवार्ड में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का दबदबा रहा। वहीं, भारत की लाज स्मृति मंधाना ने बचाई है। मंधाना को ICC ने वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनाया है।
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर हैं तो वहीं, पाकिस्तान के ही तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर पहले ही मोहम्मद रिजवान बन चुके हैं।
शाहीन अफरीदी सबसे कम उम्र के प्लेयर ऑफ दी ईयर हैं। उन्होंने 21 साल की उम्र में यह सम्मान हासिल किया। शाहीन ने साल 2021 में 36 इंटरनेशनल मुकाबले खेले और 22.20 की जबरदस्त औसत के साथ 78 विकेट लिए। 51 रन देकर छह विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा।