इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 2022 के सीजन के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था, लेकिन दूसरे ही मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम चारों खाने चित नजर आई। कोलकाता की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल के 16वें सीजन के छठे मैच में 128 रन बनाकर ढेर हो गई और आईपीएल के इस सीजन का सबसे कम स्कोर बना। केकेआर टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। इस मैच में आरसीबी के लिए वनिंदु हसरंगा ने शानदार गेंदबाजी की।