नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2022) में महेंद्र सिंह धोनी अब चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai SuperKings) की कप्तानी करते नजर नहीं आएंगे। धोनी ने आईपीएल 2022 के आगाज से दो दिन पहले फैसला लिया कि वह इस सीजन में कप्तान के तौर पर नहीं बल्कि विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे और कप्तानी का जिम्मा रविंद्र जडेजा को सौंप दिया है। वसीम जाफर ने धोनी के इस फैसले के बाद बाहुबली फिल्म का एक सीन शेयर किया है।
बाहुबली 2 फिल्म में एक सीन है, जब अमरेंद्र बाहुलबी (प्रभाष) अपना सिंहासन छोड़कर जनता के साथ रहने आते हैं। वसीम जाफर ने यही सीन शेयर किया है। धोनी इंटरनैशनल क्रिकेट को अगस्त 2020 में अलविदा कह चुके हैं और अब महज आईपीएल में खेलते नजर आते हैं। धोनी के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि यह उनका आईपीएल का आखिरी सीजन होगा।