Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

IPL 2022 Mega Auction में राजस्थान रॉयल्स के लिए ये है कप्तान संजू सैमसन का प्लान

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को होना है। इससे पहले टीमें खिलाड़ियों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ-साथ उनका अवलोकन, विश्लेषण और मूल्यांकन कर रही हैं। आईपीएल का पहला सीजन जीतने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स भी इससे अछूती नहीं है। टीम के पर्स में काफी पैसे हैं और कप्तान संजू सैमसन और टीम मैनेजमेंट चाहेगा कि अच्छे और मैच विनर खिलाड़ी टीम के साथ जुड़े।