Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

IPO अपडेट- दो दिन में खुलेगा विराट कोहली को ब्रांड एम्बैस्डर बनाने वाली कंपनी का आईपीओ, पैसे लगाने से पहले 10 बातों में समझ लें सबकुछ 

नई दिल्ली

आपने मान्यवर से कपड़े जरूर खरीदें होंगे, अब मान्यवर की पैरेंट कंपनी आईपीओ लाने की तैयारी में है। मान्यवर आईपीओ के नाम से मशहूर वेदांत फैशन का आईपीओ इस सप्ताह सदस्यता के लिए खुल रहा है। पब्लिक इश्यू के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, वेदांत फैशन का आईपीओ 4 फरवरी 2022 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और यह 8 फरवरी 2022 तक बोली लगाने के लिए खुला रहेगा। इस आईपीओ के माध्यम से कंपनी का लक्ष्य 3,149.19 करोड़ रुपए जुटाना है और आईपीओ का प्राइस बैंड 824 से 866 रुपए प्रति इक्विटी के बीच तय किया गया है। बाजार के जानकारों के मुताबिक, वेदांत फैशन के शेयर आज ग्रे मार्केट में 42 रुपए के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं। आपको हम वेदांत फैशन आईपीओ के 10 महत्वपूर्ण बातों के बारे में बता रहे हैं-

1. वेदांत फैशन आईपीओ जीएमपी- बाजार एक्सपर्ट के मुताबिक, आज वेदांत फैशन आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 42 रुपए है, यह कल के ग्रे मार्केट प्रीमियम 35 रुपए से 7 रुपए अधिक है।
2. वेदांत फैशन आईपीओ मूल्य- कंपनी ने अपने सार्वजनिक निर्गम का मूल्य बैंड ₹824 से ₹866 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है।
3. वेदांत फैशन आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्थिति- सब्सक्रिप्शन के लिए आईपीओ 4 फरवरी 2022 को खुलेगा और यह 8 फरवरी 2022 तक बोली लगाने वालों के लिए खुला रहेगा।
4. वेदांत फैशन आईपीओ आकार- कंपनी का लक्ष्य अपने सार्वजनिक निर्गम से ₹3,149.19 करोड़ जुटाना है।
5. वेदांत फैशन आईपीओ लॉट साइज- एक बोलीदाता आईपीओ के लिए लॉट में आवेदन कर सकेगा और एक लॉट में कंपनी के 17 शेयर शामिल होंगे।
6. वेदांत फैशन आईपीओ आवेदन सीमा- एक बोलीदाता न्यूनतम एक लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए आवेदन कर सकता है।
7. न्यूनतम निवेश सीमा- एक बोलीदाता न्यूनतम एक लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए आवेदन कर सकता है। मान्यवर आईपीओ के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि ₹14,722 (₹866 x 17) है जबकि अधिकतम निवेश की अनुमति ₹1,91,386 [(₹866 x 17) x 13] है।
8. वेदांत फैशन आईपीओ आवंटन तिथि- सार्वजनिक निर्गम का शेयर आवंटन 11 फरवरी 2022 को होने की संभावना है।
9. वेदांत फैशन आईपीओ लिस्टिंग- वेदांत फैशन के शेयर एनएसई और बीएसई दोनों पर लिस्ट होंगे।
10. वेदांत फैशन आईपीओ लिस्टिंग की तारीख- मान्यवर के शेयर 16 फरवरी 2022 को भारतीय बाजारों में लिस्टेड होने की संभावना है।