Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

Koffee With Karan नहीं होगा बंद, फैंस के लिए आई ये बड़ी गुड न्यूज

नई दिल्ली

करण जौहर ने आज ये अनाउंसमेंट करके सबको हैरान कर दिया कि अब कॉफी विद करण शो नहीं आएगा। 6 साल से इस शो को होस्ट करने वाले करण की इस अनाउंसमेंट को सुनने के बाद फैंस को बड़ा झटका लगा और बुरा भी। सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर सब अपने रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि शो में सेलेब्स के दिए गए स्टेटमेंट्स से जहां खूब बवाल होते थे वहीं दर्शकों को उनके बारे में जानने को मिलता था। अब शो के फैंस जो इस खबर को सुनने के बाद से दुखी हैं, उनके लिए एक अपडेट आया है और इस अपडेट को जानने के बाद फैंस खुश हो जाएंगे।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक करण का शो बंद नहीं होगा बल्कि ये शो अब डिज्नी प्ल्स हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। रिपोर्ट के मुताबिक अगला सीजन अब डिज्नी प्ल्स हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

पहले 2 एपिसोड हुए थे स्ट्रीम

बता दें कि साल 2021 में करण जौहर ने कॉफी विद करण के स्पेशल एपिसोड होस्ट किए थे जो स्ट्रीम भी हुए थे। इस एपिसोड में करण ने डिज्नी प्ल्स हॉटस्टार एम्पायर की कास्ट को बुलाया था जिसका नाम था कॉफी शॉट्स। इसके बाद कॉफी विद करण में धनुष और सारा अली खान को बुलाया था। दोनों एपिसोड डिज्नी प्ल्स हॉटस्टार पर स्पेशयली स्ट्रीम हुए थे।

करण ने क्या लिखा

करण ने पोस्ट कर लिखा, ‘कॉफी विद करण मेरी लाइफ और आपकी लाइफ का 6 साल हिस्सा रहा है। हमने पॉप कल्चर हिस्ट्री में एक असर छोड़ा है। यही वजह है कि काफी दुख के साथ मुझे ये बताना पड़ रहा है कि कॉफी विद करण अब वापस नहीं आएगा।’