Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

Krrish 4 के लिए ऋतिक रोशन कर रहे डायरेक्टर की तलाश! राकेश रोशन नहीं करेंगे फिल्म का निर्देशन

नई दिल्ली

ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘Krrish’ एक ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी रही है। साल 2003 में आई फिल्म ‘कोई मिल गया’ से शुरू हुआ ये सफर धीरे-धीरे और भी ज्यादा खूबसूरत और रोमांचक होता गया। फिल्म ‘कृष’ और ‘कृष-3’ ऋतिक रोशन और राकेश रोशन की जोड़ी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया और अब फैंस को इस फिल्म की चौथी किश्त का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म काफी वक्त से पोस्टपोन होती रही है लेकिन अब फिल्म से जुड़ी एक गुड न्यूज और एक बैड न्यूज एक साथ आई हैं। 

राकेश नहीं करेंगे कृष-4 का निर्देशन!
खबर है कि Krrish 4 में सुपरहीरो का रोल तो ऋतिक रोशन ही करेंगे लेकिन इस फिल्म का डायरेक्शन शायद राकेश रोशन के हाथ में नहीं होगा। बॉलीवुड लाइफ ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि फिल्म कृष-4 के लिए ऋतिक रोशन इन दिनों दूसरे किसी निर्देशक की तलाश में जुटे हुए हैं। लेकिन ऋतिक रोशन के ऐसा करने के पीछे कारण क्या है?

क्यों हो रही नए डायरेक्टर की तलाश?
रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 5-6 सालों में पब्लिक का टेस्ट और चॉइज नाटकीय रूप से बदल गई है, खास तौर पर लॉकडाउन के बाद पब्लिक का प्रिफरेंस बदल गया है। ऐसे में फिल्म की चौथी फ्रेंचाइजी के लिए बिलकुल मॉर्डन दृष्टिकोण की जरूरत है, जो सीधे पब्लिक के दिलों को छूने में कामयाब हो पाए। ऋतिक को लगता है कि विजन बदलने की बहुत जरूरत है।