नई दिल्ली
कोविड -19 महामारी के दौरान फाइनेंसियल स्टेबिलिटी और इंश्योरेंस के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। ऐसे में अगर आप भी कोई इंश्योरेंस प्लान लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह काम की खबर हो सकती है। आप देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी (LIC insurance policy) का प्लान लेना चाह रहे हैं तो आपके लिए LIC सरल पेंशन योजना (LIC Saral Pension Yojna) बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह एक नॉन-लिंक्ड, एकल प्रीमियम, व्यक्तिगत तत्काल वार्षिकी योजना है। इस प्लान को पति/पत्नी के साथ भी लिया जा सकता है।