Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

LIC पॉलिसीहोल्डर्स के लिए जरूरी खबर! एलआईसी का IPO चाहिए तो तुरंत करें ये दो काम

नई दिल्ली

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मेगा इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) बहुत जल्द आने वाला है। खबर है कि अगले सप्ताह एलआईसी बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आईपीओ के लिए दस्तावेजों का मसौदा दाखिल कर सकती है। सेबी की मंजूरी के बाद कंपनी का आईपीओ मार्च में आने की उम्मीद है। ऐसे में देश के सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी के पॉलिसीहोल्डर्स के पास एलआईसी आईपीओ से कमाई का जबरदस्त मौका है, हालांकि इसके लिए आपके पास दो चीजें होनी चाहिए- एक तो आपके एलआईसी पॉलिसी खाते से जुड़ा पैन और दूसरा डीमैट अकाउंट। 

पॉलिसीधारकों के लिए आईपीओ रिजर्व
एलआईसी आईपीओ में, इश्यू साइज का 10 प्रतिशत तक पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित होगा। यानी अगर आपके पास भारतीय जीवन बीमा निगम की पॉलिसी है तो आप के लिए इसके IPO में रिजर्व कोटा होगा। इसके IPO में पॉलिसी धारकों के लिए 10% हिस्सा रिजर्व होगा। लेकिन आप इस मेगा आईपीओ में तभी भाग ले सकते हैं जब आपके पास अपडेटेड पैन और डीमैट खाता होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलआईसी के आईपीओ का क्रेज इस हद तक है कि कुछ लोग तो आईपीओ पाने के लिए एलआईसी की पॉलिसी खरीद रहे हैं।