भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा ली है। इस फैसले के बाद बीते शुक्रवार को एचडीएफसी AMC के स्टॉक की खरीदारी बढ़ गई।
कितना तक पहुंचा शेयर भाव: बीएसई इंडेक्स पर एचडीएफसी AMC का शेयर भाव 129.10 रुपए या 6.02 फीसदी बढ़कर 2275.25 रुपए के स्तर पर आ गया। 9 सितंबर 2021 एचडीएफसी AMC का शेयर भाव 3,363 रुपए के स्तर तक गया था, जो 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है। कंपनी का मार्केट कैपिटल 48,525 करोड़ रुपए है।
एलआईसी ने बढ़ाई हिस्सेदारी: एलआईसी ने एचडीएफसी AMC में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। एलआईसी ने अपनी हिस्सेदारी पहले के 5.005 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.026 प्रतिशत कर दी है। शेयर के हिसाब से बात करें तो एलआईसी ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 14,984,224 इक्विटी शेयर की है। अब तक 10,674,583 इक्विटी शेयरों की हिस्सेदारी थी।