मुंबई
बॉलीवुड की बिंदास और बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। इन दिनों कंगना रनौत, रिएलिटी शो लॉक अप (Lock Upp) को होस्ट कर रही हैं और शो के प्रोमो खूब वायरल होते रहते हैं। शो में कंगना रनौत कई बार शो से हटकर भी बातचीत करती हैं। ऐसे में एक बार फिर कंगना रनौत ने बिना नाम लिए ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) पर तंज कसा है। वैसे बता दें कि कंगना रनौत ने इससे पहले भी ऋतिक पर तंज कसा था।
अंजलि और मुन्नवर की नजदीकियां
दरअसल हाल ही में कंगना रौत को लॉक अप में शो के कंटेस्टेंट मुन्नवर फारूखी के शादीशुदा होने की खबर मिली। ऐसे में इसको लेकर कंगना ने मुन्नवर से सवाल किए, क्योंकि शो में उनकी नजदीकी अंजलि अरोड़ा के साथ देखने को मिल रही हैं। मुन्नवर और अंजलि की नजदीकी का जिक्र करते हुए कंगना रनौत ने कथित तौर पर ऋतिक रोशन पर तंज कसा है। कंगना ने शो में शादीशुदा मर्दों को लेकर अपनी बात रखी।
शादीशुदा पुरुष घरेलू और ज्यादा समझदार होते…
शो में कंगना के पूछने पर मुन्नवर ने कुछ भी कहने पर इनकार कर दिया। इसके बाद कंगना ने कहा कि हर लड़की शादीशुदा मर्दो के आकर्षण में पड़ जाती है। ये मैं व्यक्तिगत अनुभव से बोल रही हूं। मैं आपके बारे में बात नहीं कर रही हूं, लेकिन शायद ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शादीशुदा पुरुष घरेलू और ज्यादा समझदार होते हैं। वे जिम्मेदार होते हैं और ये बात होती है जब यंग लड़की ऐसे लोगों से अट्रैक्ट होती हैं।