मुंबई
कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉकअप’ को दर्शक पसंद कर रहे हैं। शो 24×7 स्ट्रीम हो रहा है। शो में 12 कंटेस्टेंट ने एंट्री की थी जिसमें से एक बाहर हो गए हैं। इस वक्त घर में 11 सदस्य बचे हैं, जो दो टीमों में बंटकर खेल रहे हैं। शो के फॉर्मेट के बारे में चर्चा थी कि इसमें 16 कंटेस्टेंट हिस्सा लेने वाले हैं। अगर ऐसा होता है तो 4 कंटेस्टेंट की वाइल्ड कार्ड एंट्री होनी है। जिसके बाद यह खेल और मजेदार होने वाला है। अब पहले वाइल्ड कार्ड सेलिब्रिटी का नाम सामने आ गया है। टीवी एक्टर करण टैकर (Karan Tacker) ‘लॉकअप’ में जाने वाले हैं।
अगले हफ्ते हो सकती है एंट्री
शो को शुरू हुए दो हफ्ते हो चुके हैं। अब पहला वाइल्ड कार्ड आने वाला है। अंग्रेजी वेबसाइट Koimoi ने सूत्रों के हवाले से बताया कि करण जल्द ही रियलिटी शो में प्रवेश करने वाले हैं। उम्मीद है वह अगले हफ्ते ‘लॉकअप’ में दिखाई देंगे। हालांकि अभी तक मेकर्स या फिर करण की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।