Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

LPG सिलेंडर के दाम बजट के दिन बिगाड़ेंगे आपके किचन का बजट या मिलेगी राहत? कच्चे तेल का भाव 90 डॉलर पार

नई दिल्ली

1 फरवरी को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। इस दिन आपके किचन के बजट पर भी प्रभाव पड़ने की आशंका है, क्योंकि 1 फरवरी को ही एलपीजी के नए रेट जारी होंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है, ऐसे में एलपीजी सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी हो सकती है, वैसे यह भी संभव है कि 5 राज्यों में हो रहे चुनाव को देखते हुए हो सकता है घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत जारी रहे।