Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

MP में छिड़ेगा ज्ञानवापी जैसा विवाद?:भोपाल की जामा मस्जिद में शिव मंदिर होने का दावा

भोपाल

भोपाल के चौक बाजार स्थित जामा मस्जिद को लेकर भी विवाद छिड़ गया है। संस्कृति बचाओ मंच का दावा है कि मस्जिद में शिव मंदिर है। इसका जिक्र उर्दू में लिखी 688 पेज की बुक ‘हयाते कुदसी’ में होने की बात कही है। इसका जिक्र उस किताब में है जो खुद मंदिर तोड़ने वाली महिला शासक ने लिखी थी। इस आधार पर आज याचिका भी लगाए जाने की तैयारी है। ये बुक हिंदी और अंग्रेजी दोनों में ट्रांसलेटेड है। इधर, UP के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद का मामला देश भर में सुर्खियों में है। अब भोपाल में भी मस्जिद में मंदिर होने का दावा किया जा रहा है।