Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

PM मोदी ने राजस्थान के BJP MPs को दिया जीत का मंत्र, वसुंधरा बनाम शेखावत के बीच थम पाएगा शीतयुद्ध?

जयपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन में राजस्थान के सभी 25 भाजपों सांसदों से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जीत का मंत्र दिया है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रदेश के सभी सांसदों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने सांसदों से केंद्र सरकार की योजनाओं का फीडबैक लिया। योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी भी मौजूद रहे। चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने सभी सांसदों से उनके क्षेत्रों से संबंधित मांगों की जानकारी ली। पीएम मोदी ने प्रदेश की राजनीतिक स्थिति को लेकर भी चर्चा की। बड़ा सवाल यह कि पीएम मोदी की भाजपा सांसदों के साथ हुई बैठक के बाद पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच जारी शीतयुद्ध थम जाएगा?