Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

PM Kisan की 11वीं किस्त आने की डेट फिक्स, फौरन चेक करें लिस्ट

नई दिल्ली

पीएम किसान की 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे 12 करोड़ से अधिक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को शिमला से देश के किसानों को किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी करेंगे।

बता दें पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे अपात्र किसानों से वसूली और लिस्ट से नाम कटने की प्रक्रिया भी चल रही चुकी है। ऐसे में यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है कि पीएम किसान 2022 की नई लिस्ट में आपका नाम है या कट गया। इसे चेक करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैटे अपने मोबाइल, लैपटॉप यह कंप्यूटर से अपने गांव की लिस्ट देख सकते हैं। 

 बता दें इस योजना के तहत मोदी सरकार सलाना 6000 रुपये किसानों को तीन किस्तों में देती है। सालाना आधार पर पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च तक आती है। हमने पहले भी बताया था कि इस साल की पहली किस्त 31 मई से आनी शुरू हो जाएगी।  आइए जानें वो आसान स्टेप, जिससे आप घर बैठे आसानी से कर सकते हैं..