नई दिल्ली
डिफेंस सेक्टर में नौकरी कर रहे हैं और पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। असल में पंजाब नेशनल बैंक डिफेंस सेक्टर के कर्मचारियों के लिए PNB रक्षक प्लस स्कीम है। इस स्कीम के तहत सैलरी अकाउंट ओपन करवाने पर कई बड़ी सुविधाएं मिलती हैं।
क्या हैं सुविधाएं: PNB रक्षक प्लस स्कीम के तहत बैंक अकाउंट होल्डर को 75 हजार से 3 लाख रुपए तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा दी जाती है। इसके अलावा 50 लाख रुपए की बीमा है। वहीं, एयर एक्सीडेंट में मौत होती है तो 1 करोड़ रुपए की बीमा मिलती है। अगर एक्सीडेंट में स्थायी रूप से विकलांग होते हैं तो 50 लाख की बीमा कवरेज है।
– लेनदेन के लिए कोई ‘कैश हैंडलिंग चार्ज’ नहीं लगाया जाता है।
– होम, एजुकेशन, कार या पर्सनल लोन पर ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस में छूट
-परिवार के सदस्यों के लिए जीरो बैलेंस बचत खाता खोला जा सकता है।
-लॉकर चार्ज में छूट के अलावा डेबिट/क्रेडिट कार्ड (कार्डों) पर लेनदेन के लिए मुफ्त एसएमएस अलर्ट की भी सुविधा मिलती है।