Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

PSL 2022: कैच पकड़ने के चक्कर में आपस में भिड़े हफीज और फखर, ड्रेसिंग रूम में जाकर उतारा गुस्सा

नई दिल्ली

लाहौर कलंदर ने आधा दर्जन कैच टपकाने के बावजूद पाकिस्तान सुपर लीग के मैच में पेशावर जाल्मी को 29 रन से हरा दिया। इस बीच  पेशावर जाल्मी की पारी के दौरान लाहौर कलंदर के फील्डर फखर जमान और मोहम्मद हफीज के बीच कैच पकड़ने को लेकर हुई गलतफहमी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

पाकिस्तान सुपर लीग के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी कैच छूटने का वीडियो शेयर किया गया है। दरअसल पेशावर जाल्मी की पारी के 11वें ओवर के दौरान हैदर अली ने कामरान की गेंद पर लंबा शॉट लगाने का प्रयास किया। लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए बैकवर्ड प्वाइंट की ओर गई, जहां पर मोहम्मद हफीज और फखर जमान कैच पकड़ने के प्रयास में आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच गलत तालमेल की वजह से टक्कर हुई और हैदर अली का कैच फखर के हाथ से छूट गया। इस खराब फील्डिंग से हफीज खुश नजर नहीं आए और ड्रेसिंग रूम में जाकर मैनेजमेंट से बात करते हुए नजर आए। हालांकि कुछ ओवरों के बाद फखर ने ही हैदर को रन आउट करके पवेलियन भेजा।