Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

REET पेपर: उपेन यादव ने कहा- आरोपी की खुलेआम पार्टी, आरोपी भजनलाल विश्नोई कांग्रेस MLA पदमाराम की पार्टी में हुए शामिल

जयपुर

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव के एक ट्वीट ने रीट प्रकरण को फिर चर्चा में ला दिया है। बेरोजगार महासंघ नेता उपेन यादव ने ट्वीट किया है जिसमें रीट पेपर प्रकरण के आरोपी की खुलेआम पार्टी का जिक्र किया गया है। उपेन यादव ने अपने ट्वीट के साथ होली मिलन समारोह की पार्टी करते हुए एक फोटो भी शेयर किया है। उपेन यादव ने अपने सोशल अकाउंट से ट्वीट की गई इस फोटो में तीर का निशान दिखाते हुए आरोपी भजनलाल विश्नोई और विधायक पदमाराम मेघवाल को बैठक हुआ दिखाया है।  उपेन यादव के अकाउंट से किए गए ट्वीट को मुख्यमंत्री कार्यालय और राजस्थान सरकार को भी टैग किया गया है।