Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

RPSC ACF-FRO Exam 2018: राजस्थान ACF व फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती परीक्षा चयनित अभ्यर्थियों की प्रॉविजल सूची जारी

नई दिल्ली

राजस्स्थान लोक सेवा आयोग ने एसीएफ और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2018 में चयनित अभ्यर्थियों की प्रोविजनल सूची जारी कर दी है। आरपीएससी की ओर से 22 अप्रैल 2022 को जारी इस सूची में कुल 112 अभ्यर्थियों के नामों को जगह मिली है। आरपीएससी एसीएफ और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर परीक्षा 2018 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर उपलब्ध चयन सूची में अपना नाम देख सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आरपीएससी चयन सूची का डायरेक्ट लिंक यहां दिया जा रहा है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली जाने वाली फ़ॉरेस्ट रेंज आफिसर ग्रेड-फर्स्ट (वन विभाग) व सहायक वन संरक्षक प्रतियोगी परीक्षा-2018 का आयोजन 18 से 20 तक व 22 से 26 फरवरी 2021 तक राज्य के समस्त संभागीय जिला मुख्यालयों पर किया गया था। इस परीक्षा में करीब ढाई लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। आपको बता दें कि, राजस्थान लोक सेवा आयोग फ़ॉरेस्ट रेंज आफिसर ग्रेड-फर्स्ट (वन विभाग) व सहायक वन संरक्षक के कुल 204 पदों पर इस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन के मुताबिक, इनमें वन रेंज ऑफिसर ग्रेड फर्स्ट (FRO) के 105 पद  तो वहीं सहायक वन संरक्षक (ACF) के 99 पद शामिल हैं।