Thursday, April 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

RPVT एडमिशन शुरू:प्रदेश के वेटरनरी कॉलेज में सीट मिलने के बाद केंडिडेट्स को आना होगा बीकानेर

बीकानेर. वेटरनरी विश्वविद्यालय के संघटक एवं सम्बद्ध वेटरनरी कॉलेजों में उपलब्ध सीटों पर बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. डिग्री पाठ्यक्रम (सत्र 2022-23) में प्रवेश आवंटन के लिए ऑनलाईन कॉउसलिंग के बाद अब फीस जमा कराने के लिए केंडिडेट्स को बीकानेर आना पड़ रहा है।

दरअसल, अलग-अलग कॉलेज में सीट आवंटन के बाद प्रमाण-पत्र सत्यापन कर शुल्क जमा करवाने के लिए व्यक्तिगत रूप से बीकानेर वेटरनरी कॉलेज में बुलाया गया है। चेयरमैन स्नातक प्रवेश मण्डल प्रो. ए. पी. सिंह सिंह ने बताया कि बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए युनिवर्सिटी के तीन सघंटक कॉलेज वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर, वेटरनरी कॉलेज, नवानियां (उदयपुर) एवं पी.जी.आई.वी.ई.आर, जयपुर के साथ-साथ, अपोलो कॉलेज ऑफ वेटरनरी मेडिसिन, जयपुर, एम.जे.एफ. वेटरनरी कॉलेज चौमू, अरावली वेटरनरी कॉलेज, सीकर, एम.बी. वेटरनरी कॉलेज, डूंगरपुर, महात्मा गांधी वेटरनरी कॉलेज, भरतपुर, आर. आर. कॉलेज ऑफ वेटरनरी एण्ड एनिमल साइंस, देवली (टोंक), सौरभ वेटरनरी कॉलेज, हिंडौन सम्बद्ध प्राइवेट वेटरनरी महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इन महाविद्यालयों के लिए प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों को उनके आर.पी.वी.टी. 2022 की मेरिट, ऑनलाईन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फार्म में चुने महाविद्यालयों की प्राथमिकता एवं आरक्षित कोटे के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। सक्षम अभ्यर्थियों का ऑफलाईन कॉउसलिंग में प्रमाण-पत्र जांच एवं फीस जमा करवाने के पश्चात् प्रवेश सुनिश्चित किया जायेगा। तृतीय राउंड की काउंसलिंग ऑफलाइन मोड में 17 दिसम्बर को आयोजित की जाएगी। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय के वेबसाईट www.rajuvas.org पर उपलब्ध है।