Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

SBI म्यूचुअल फंड ने लगाया दांव, सिर्फ 4 दिन में 13% चढ़ गया ये एग्रो स्टॉक

नई दिल्ली

SBI म्यूचुअल फंड ने हत्सुन एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड में हिस्सेदारी बढ़ाई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की म्यूचुअल फंड शाखा ने कंपनी के 15,20,000 नए शेयर ओपन मार्केट से खरीदे हैं। म्यूचुअल फंड हाउस ने ₹987.80 प्रति शेयर का भुगतान करके खरीदा।

इसका मतलब है कि एसबीआई म्यूचुअल फंड ने इस एग्री स्टॉक में ₹1,50,14,56,000 या लगभग 150 करोड़ रुपये का निवेश किया है। सुंदरम म्यूचुअल फंड ने भी कंपनी में लगभग ₹118 करोड़ का निवेश करते हुए कंपनी के 12 लाख शेयर खरीदे।

शेयर पर असर: Hatsun Agro Product Ltd में हिस्सेदारी खरीदने की खबर के बाद कंपनी के स्टॉक में रॉकेट की तेजी आई है। पिछले चार दिनों में यह एग्री स्टॉक 988 रुपये प्रति शेयर स्तर से बढ़कर 1117 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया है। फीसदी के हिसाब से चार दिनों में लगभग 13 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी है।

क्या कहा एसबीआई म्यूचुअल फंड ने: देश के सबसे बड़े बैंक के म्यूचुअल फंड ने बताया कि Hatsun एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड के 15.2 लाख नए शेयर खरीदे हैं। इस खरीदारी से पहले, एसबीआई म्यूचुअल फंड के पास कंपनी के 10,591,562 शेयर थे, जो कंपनी की कुल चुकता पूंजी का 4.9134 प्रतिशत था। यानी नई खरीदारी के बाद एसबीआई म्यूचुअल फंड की कंपनी में हिस्सेदारी 0.70 फीसदी बढ़ गई है।

एसबीआई म्यूचुअल फंड के अलावा, सुंदरम म्यूचुअल फंड ने भी कंपनी को ₹987.80 का भुगतान करके 12 लाख शेयर खरीदे। इसका मतलब है, सुंदरम म्यूचुअल फंड ने ₹1,18,53,60,000 या लगभग ₹118 करोड़ का निवेश किया।