नई दिल्ली
ट्विटर को खरीदने की कोशिश में जुटे दुनिया के सबसे दौलतमंद अरबपति एलन मस्क को स्नैपडील के CEO ने दिलचस्प सलाह दी है।
ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील के सीईओ कुणाल बहल ने मस्क को सुझाव दिया है कि वह ट्विटर खरीदने की बजाए, श्रीलंका को खरीद लें। आपको बता दें कि श्रीलंका भारी आर्थिक संकट से जूझ रहा है। देश में महंगाई चरम पर है तो रोजमर्रा के सामान के लिए भी लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है।
क्या कहा कुणाल बहल ने: हंसी वाली इमोजी के साथ बहल ने ट्वीट किया- ट्विटर के लिए मस्क ने 43 बिलियन डॉलर की बोली लगाई है। वहीं, श्रीलंका पर 45 बिलियन डॉलर का कर्ज है। एलन मस्क चाहें तो श्रीलंका को खरीद सकते हैं और खुद को सीलोन मस्क कह सकते हैं। आपको बता दें कि श्रीलंका का दूसरा नाम सीलोन है। यह देश भारी कर्ज में है। हालात ये हैं कि श्रीलंका ने विदेशी कर्ज के भुगतान को लेकर भी अपने हाथ खड़े कर दिए हैं।