Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

Womens World Cup 2022 के आगाज मैच में ऐसी हो सकती है भारत और पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

नई दिल्ली

ICC Womens Cricket World Cup 2022 में भारतीय टीम को अपना आगाज अपनी चिरप्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान के खिलाफ करना है। ये मुकाबला माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल में खेला जाएगा। भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के लिए भी ये इस टूर्नामेंट का पहला मैच होगा। दोनों टीमें अपने वार्मअप मैच जीतकर यहां पहुंची हैं। ऐसे में जानिए कि दोनों टीमें किस प्लेइंग इलेवन के साथ एकदूसरे के खिलाफ उतर सकती हैं।