आरसीबी के विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन (6,624 रन) बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके बाद शिखर धवन हैं जिन्होंने 6,244 रन बनाए हैं। आईपीएल-2023 में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व कर रहे डेविड वॉर्नर 5,881 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं जिनके बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (5,879-रन) हैं। सुरेश रैना (5,528-रन) पांचवें नंबर पर हैं।