आईपीएल-2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के 41-वर्षीय कप्तान एम.एस. धोनी सभी कप्तानों में सबसे अधिक उम्र वाले कप्तान हैं। उम्रदराज़ कप्तानों में उनके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 38-वर्षीय फाफ डुप्लेसी, पंजाब किंग्स के 37-वर्षीय शिखर धवन और दिल्ली कैपिटल्स के 36-वर्षीय डेविड वॉर्नर हैं। राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन (28 वर्ष 140 दिन) आईपीएल-2023 के सबसे युवा कप्तान हैं।