Monday, March 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चोर गिरोह से चोरी की 32 मोटर साइकिलें बरामद

मुरैना (वार्ता). मध्यप्रदेश की मुरैना जिला पुलिस ने आज मोटर साइकिल चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशान देही पर चोरी की बत्तीस मोटर साइकिलें बरामद की गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के कैलारस थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह कुशवाह को मुखबिर से सूचना मिली कि जरैना गांव में नदी के समीप दो युवक प्रतिदिन बाइक लेकर आते है और उन्हें बेचकर वापस चले जाते हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी ने सादा कपड़ों में अपनी टीम को बताए गए स्थान पर भेजा और वहां से दो लोगों को चोरी की मोटर साइकिलों सहित रंगे हाथ धर दबोचा। जब पुलिस ने उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों के 32 बाइक चोरी करना कबूल किया।
पुलिस के अनुसार बरामद बाइकों की कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि चोरी की ये मोटरसाइकिलें मुरैना, ग्वालियर और राजस्थान की बताई जाती हैं। पकड़े गए चोरों में कुछ के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों का कहना हैं कि आरोपी मोटर साइकिलों की चोरी कर उन्हें कम कीमत में बेचकर अपने शौक पूरे करते थे।