Monday, December 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

झारखंड: आईएसआईएस का संदिग्ध आतंकी लोहरदगा से गिरफ्तार, लैपटॉप में मिले कट्टरपंथी ‘सीक्रेट’

रांची: झारखंड में अब आईएसआईएस के बढ़ता हुए प्रभाव का पता चल रहा है। दरअसल झारखंड के लोहरदगा जिले में एक संदिग्ध आईएसआईएस आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आतंकी का नाम फैजान अंसारी है, जो सोशल मीडिया के जरिए आईएसआईएस से संपर्क में था। फैजान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ते हुए आईएसआईएस से प्रभावित हुआ था। फैजान अंसारी पिछले एक डेढ़ साल से आईएसआईएस के संपर्क में था। वो एजेंसियों से बचने के लिए डार्क नेट का उपयोग करते हुए आईएसआईएस से लगातार संपर्क में रहता था। फैजान पिछले दो महीने से लोहरदगा में रह रहा था। ये गिरफ्तारी एनआईए की टीम ने की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी फैजान अंसारी के लैपटॉप से कई आपत्तिजनक जानकारी मिली है, जो कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़ी थी। फैजान के बारे में जानकारी मिली है कि उसका संपर्क आईएसआईएस से जुड़े हुए कई लोगों से था, न केवल देश के अंदर बल्कि विदेशी लोगों से भी जुड़ा हुआ था। इन लोगों से फैजान सोशल मीडिया के जरिए संपर्क करता था।
फैजान अंसारी लोहरदगा के मिलत कॉलोनी में निवास करते हैं। उनके पिता का नाम फिरोज अंसारी है, जो वर्तमान में बीएसएनएल में अनुबंध कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। रांची एनआईए इस मामले में केस दर्ज कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, मामले में पिछले कई दिनों से एनआईए और आईबी की टीम जांच कर रही थीं। जांच में पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद संदिग्ध फैजान अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। एनआईए की टीम फैजान को रांची की एनआईए कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर आई है। एनआईए टीम कोर्ट से फैजान की रिमांड मांगेंगी।