बिल के विरोध में निकाली वाहन रैली
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। मीरा मार्ग पर श्रीअम्बे अस्तपाल के आगे शुक्रवार को प्राइवेट डॉक्टर को अनशन दूसरे दिन जारी रहा। अनशन स्थल पर सुबह ही बड़ी संख्या में डॉक्टर और चिकित्सा सेवाओं से जुड़े लोग पहुंच गए थे। वहां पर का आयोजन कर डॉ. दीपक गर्ग, दिव्या गर्ग, डॉ. अनिकेत लीला, डॉ. नीरज गोस्वामी, डॉ. गौरव कालरा और डॉ. भूपेन्द्र भूतना अनशन पर बैठ गए। सभा को एक दर्जन अधिक डॉक्टरों ने सबोधित किया। इस आदोलन को संयुक्त व्यापार मंडल भी समर्थन दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता सहित व्यापारी धरना स्थल पर पहुंच गए। मंडल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता ने भी सभा को सबोधित किया। इसके बाद डॉक्टरों द्वारा वाहन रैली निकाली गई। धरना स्थल से रवाना हुई रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस धरना स्थल पर आ गई। डॉ. हरीश रहेजा ने बताया कि राइट टू हेल्थ बिल को वापस लेने तक आदोलन जारी रहेगा। इसके विरोध में करीब 12 दिन सभी प्राइवेट अस्पताल बंद है।