Monday, January 19निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्रीगंगानगर से दिल्ली तक की यात्रा का समय हो सकता है कम

  • रेलवे ने साउथ हरियाणा इकनॉमिक रेल कॉरिडोर सर्वे को दी मंजूरी
    श्रीगंगानगर।
    श्रीगंगानगर से दिल्ली के लिए सफर में लगने वाले समय में भविष्य में कमी आ सकती है। क्योंकि रेलवे ने साउथ हरियाणा इकनॉमिक रेल कॉरिडोर फरुखनगर से लोहारू (वाया झज्जर- चरखी दादरी और बाढ़डा के रास्ते) के सर्वे को रेल मंत्रालय ने मंजूरी जारी करने के साथ इसके लिए बजट को भी जारी कर दिया है। गढ़ी हरसरू से झज्जर तक दोहरी रेलवे लाइन पर करीब 1225 करोड़ की लागत आएगी। हरियाणा सरकार की ओर से इसे पहले ही मंजूरी मिल चुकी है जो कि साउथ हरियाणा इकनॉमिक रेल कॉरिडोर गढ़ी हरसरू- फरूखनगर- झज्जर- चरखी दादरी- लोहारू का ही हिस्सा है। जानकारी अनुसार इस कॉरिडोर के निर्माण से हरियाणा व दिल्ली सीधे तौर पर गुजरात की चार बंदरगाहों (कांडला, मुंद्रा, नवलखी और जखाऊ) से सीधे तौर पर जोड़ेगा। रेलवे मंत्रालय ने गढ़ी हरसरू से लोहारू तक (वाया . सुल्तानपुर, फरूखनगर, झज्जर, चरखी दादरी और बाढ़डा होते हुए) दोहरी रेलवे लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए तीन करोड़ 19 लाख के करीब बजट मंजूर किया गया है। बताया जा रहा है कि सर्वे अत्याधुनिक लेडार तकनीक के करवाया जाएगा, इसकी लंबाई तकरीबन 129 किलोमीटर की होगी और इस रेलवे कोरिडोर की स्पीड लिमिट 130 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। इसके इलावा ये रेल कॉरिडोर झज्जर को सीधे तौर पर झज्जर से बहादुरगढ और सोनीपत, झज्जर से गुरुग्राम और दिल्ली, झज्जर को फरीदाबाद और पलवल को आॅर्बिटल रेल कॉरिडोर के माध्यम से जोड़ेगा। साथ ही कोसली को भी इस रेल कॉरिडोर से जोड़ने के लिए कनेक्टिविटी का प्रावधान करवाया जाएगा। रेल कॉरिडोर के तहत छह स्टेशन दादरी तोए, झज्जर, एम पी माजरा, छुछकवास, मतानहैल और बिरोहड़ ,खाचरोली, झज्जर जिले मे प्रस्तावित है। झज्जर के रास्ते दिल्ली से राजस्थान और गुजरात की ओर जाने वाली ट्रेनों को मिलेगा शॉर्टकट, झज्जर के रास्ते दिल्ली से भिवानी, दिल्ली से सीकर और झुंझुनू, दिल्ली से बीकानेर और जैसलमेरए दिल्ली से जोधपुर और बाड़मेर, दिल्ली से गोगामेड़ी, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर, साथ ही दिल्ली से गांधीधाम, भुज और द्वारका की ओर जाने वाली ट्रेनों को छोटा रास्ता मिलेगा।