Sunday, June 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सामूहिक रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना

  • भण्डारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जंक्शन के सुरेशिया में तारघर के सामने स्थित प्राचीन शिव मंदिर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर सामूहिक रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। बुधवार को भण्डारा लगाया गया। भण्डारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पंडित दुर्गा प्रसाद पांडे ने बताया कि यह शिव मंदिर कई साल पुराना है। वर्षांे पहले यहां आसपास झाड़-झंखाड़ उगे हुए थे। श्रद्धालुओं पर भोले बाबा की अपार कृपा है। यहां आने वाले हर श्रद्धालु की मन्नत पूरी होती है। मंदिर की परंपरा है कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सामूहिक महारुद्राभिषेक होता है। जन कल्याण व विश्व शांति के लिए सामूहिक महारुद्राभिषेक किया जाता है। महाशिवरात्रि के अगले दिन भण्डारा लगाकर प्रसाद वितरण किया जाता है। यह कार्यक्रम भक्तों के सहयोग से किया जाता है।