Monday, August 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हरियाणा में विश्व हिंदू परिषद की ब्रजमंडल यात्रा पर पथराव:40 गाड़ियां फूंकी

नूंह
हरियाणा के नूंह में ब्रजधाम यात्रा के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया और अचानक पथराव शुरु हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों से भारी भीड़ जुट गई और तनाव बढ़ गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम से कई गाड़ियों में सवार विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भगवान शिव का जलाभिषेक करने नूंह में नलहड शिव मंदिर गए हुए थे। यात्रा जैसे ही शिव मंदिर के पास पहुंची, उसी दौरान पथराव किया गया। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों के जय श्रीराम की जयकार करते ही मुस्लिम समुदाय के लोग विरोध करने लगे। मामले में ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है।