Monday, July 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अंकिता लोखंडे ने शेयर की विक्की जैन से शादी की खूबसूरत तस्वीर

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों की शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। हाल ही में अंकिता ने भी अपनी शादी की कुछ फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं। इन फोटोज में अंकिता और विक्की की जोड़ी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।

अंकिता लोखंडे ने फोटोज शेयर कर लिखा, “प्यार धैर्यवान है, लेकिन हम नहीं हैं, सरप्राइज! अब हम ऑफिशियली मिस्टर एंड मिसेज जैन हैं।” दोनों ने 14 दिसंबर को मुंबई के 5 स्टार होटल में फैमिली, फ्रेंड्स और कई सेलेब्स की मौजूदगी में शादी की थी। शादी की फोटोज से पहले अंकिता-विक्की दोनों ने प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज, हल्दी, मेहंदी, संगीत समेत कई रस्मों और सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *