Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार ओपनिंग के लिए उतरे ऋषभ पंत, फैंस के साथ-साथ क्रिकेट एक्सपर्ट भी हैरान

नई दिल्ली

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में ऋषभ पंत बतौर ओपनर बल्लेबाज के लिए उतरे हैं। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से क्रिकेट एक्सपर्ट से लेकर फैंस तक हैरान रह गए हैं। क्योंकि ऋषभ पंत पहली बार वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर खेलने उतरे हैं। हालांकि इससे पहले वह 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप में बतौर ओपनर खेल चुके हैं।