Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य, कोहली और रोहित को बल्लेबाजी करते देखा

नई दिल्ली

भारत की अंडर 19 टीम पांचवीं बार विश्व कप जीतकर मंगलवार को स्वदेश लौट आई। यश धुल की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज से एम्स्टर्डम और दुबई के रास्ते बेंगलुरू की उड़ान ली थी। खिलाड़ी शाम को अहमदाबाद पहुंच गए हैं, जहां बीसीसीआई ने बुधवार को उनका सम्मान समारोह रखा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारत की अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य मैच का लुफ्त उठा रहे हैं।