Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी ने भारतीय ओलंपिक संघ से कहा, जनवरी 2021 तक आयोजित करें चुनाव

नई दिल्ली

भारतीय ओलंपिक संघ के चुनाव को लेकर अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी ने पत्र लिखकर भारतीय ओलंपिक संघ को निर्देश दिए हैं। ओलंपिक कमेटी ने कहा है कि 19 दिसंबर को होने वाले चुनाव को स्थगित किया जाए,  लेकिन इसी दिन होने वाली मीटिंग का आयोजन तय समय पर करें। इसके साथ ही कमेटी ने कहा है कि कोर्ट का फैसला आने के बाद भारतीय ओलंपिक संघ के संविधान में जरूरी बदलाव करने के बाद अगले साल जनवरी का महीना खत्म होने से पहले हर हाल में चुनाव हो जाने चाहिए। 

भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को लिखे पत्र में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा “कोर्ट को आदेश की वजह से भारतीय ओलंपिक संघ के चुनाव अपने तय समय 19 दिसंबर 2021 को आयोजित नहीं हो पाएंगे। हालांकि जब तक कोर्ट की तरफ से कोई दूसरा आदेश नहीं आता है, तब तक भारतीय ओलंपिक संघ की सभा हो सकती है। इसमें चुनाव के अलावा बाकी मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। ऐसे में चुनाव का आयोजन जितनी जल्दी हो सके किया जाए और अगले साल जनवरी के महीने के अंत तक इसका आयोजन किया जाए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *