Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अंपायर माइकल गॉफ ने किया बायो-बबल नियमों का उल्लंघन, आईसीसी ने लगाया छह दिन का बैन

दुबई

संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में बायो-बबल नियम तोड़ने का मामला सामने आया है। इस बार बायो-बबल के नियमों का उल्लंघन खिलाड़ी ने नहीं बल्कि अंपायर ने किया है। जी हां, दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट अंपायरों में से एक इंग्लैंड के माइकल कब बायो-बबल नियमों के तोड़ने के दोषी पाए गए हैं। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने उन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए गॉफ को छह दिन के लिए विश्व कप में अंपायरिंग से हटा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *