Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अक्षय कुमार अपनी फिल्मों की रिलीज पोस्टपोन होने के बाद शूटिंग्स को टालने के मूड में नहीं, नए साल में 4 फिल्में करेंगे कंप्लीट

मुंबई

अक्षय कुमार एक मात्र ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने बीते साल कोविड के पीक सीजन में भी अपनी फिल्मों की शूटिंगें टलने नहीं दी थीं। नए साल में भी वह इस सिलसिले को कायम रख रहें हैं। नए साल के सेकेंड हाफ में वो ‘गोरखा’ की शूटिंग शुरू कर देंगे। जबकि उससे पहले वो ‘राम सेतु’, ‘मिशन सिंड्रेला’ और ‘ओह माय गॉड 2’ के बचे हुए शेड्यूल कंप्लीट करेंगे। साल के आखिरी तक वे टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बड़े मियां, छोटे मियां’ को फ्लोर पर ले जाने की तैयारी में हैं। ‘राम सेतु’ को एबंडंशिया एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है। इस फिल्म का बजट ‘अतरंगी रे’ की तरह 100 करोड़ को पार कर रहा है। कंपनी की क्रिएटिव और डेवलपमेंट हेड शिखा शर्मा ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत कर फिल्म पर नए डेवलपमेंट की जानकारी दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *